राष्ट्रीय युवा दिवस पर रिपोर्ट

श्री महामंगलेश्वर महादेव मंदिर 5/1 बंदरदेवा में आज के बाह्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विवेकानंद केंद्र विद्यालय पी.टी.सी बंदरदेवा ने दिनांक 06/01/2025 को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में महा मंगलेश्वर महादेव मंदिर 5/1 बन्दरदेवा में एक बाह्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को प्रधानाचार्य, शिक्षकों, छात्रों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी बड़े, महिलाएं और बच्चे कार्यक्रम में सक्रीय रूप से उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने अपना सहयोग दिया। यह कार्यक्रम लगभग 1½ घंटे तक चला। कार्यक्रम का संचालन श्री रंजन दत्त ने किया। कार्यक्रम तीन ओमकार और ‘ओम सहना ववतु’ से शुरू हुआ तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री विनोद पांडे (मुख्य पुजारी) और प्रधानाचार्य श्री आशीष चटर्जी ने स्वामी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों का परिचय श्री राजेश कुमार सिंह ने कराया, मुख्य अतिथि को उत्तरीय और आरोही पत्रिका देकर प्रधानाचार्य ने स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति गीत गाया, गीत के बाद प्रधानाचार्य जी ने युवा दिवस के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य जी के बाद श्री अमिताभ मण्डल ने स्वामी जी के ध्येय वाक्यों को सबको दोहरवाया। मंदिर प्रांगण में दो भजनों को गाकर विद्यालय के छात्रों ने सबका मन मोह लिया। अंत में मुख्य अतिथि ने अपने समापन भाषण में सबको अपना आशीर्वचन दिया। विजय कुमार रेड्डी ने सभी आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन देकर और शांति मंत्र के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया।









